ब्रिटेन : ₹4771360 की टैक्स चोरी; अब पद से धोना पड़ा हाथ, इस देश की डिप्टी पीएम ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली : ब्रिटेन की डिप्टी पीएम एंजेला रेयनर के खिलाफ चल रही जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पाया गया कि उन्होंने एक घर की खरीद में सरकारी मंत्री बनने के लिए जरूरी नैतिक मानकों का पालन नहीं किया. इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

रेयनर ने इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के सामने बुधवार को माना था कि उन्होंने इस गर्मी में इंग्लैंड के हाउव में एक अपार्टमेंट खरीदते वक्त टैक्स का भुगतान नहीं किया. हालांकि, जांच रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने अच्छी नीयत से काम किया, लेकिन उन्हें टैक्स सलाह लेनी चाहिए थी. एंजेला रेयन प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को भेजे अपने रेजिग्नेशन लेटर में कहा, ‘मैं इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं.’

वहीं, रेनर ने बुधवार को स्वतंत्र सलाहकार लॉरी मैग्नस को अपना मामला पेश कर दिया था. इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को स्टारमर को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. हालांकि, मैग्नस ने कहा कि रेनर ने ‘ईमानदारी के साथ और पब्लिक सर्विस के लिए काम किया था.’ लेकिन  अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया था.

ब्रिटेन में प्रोपर्टी की खरीद पर चार्ज लगाया जाता है और महंगे घरों और सेकेंड्री रेसिडेंस पर ज्यादा टैक्स देना होता होता है. रिपोर्टों से पता चला है कि रेनर ने स्टाम्प चार्ज नाम का चार्ज पेमेंट न करके 40,000 पाउंड यानी 4771360 रूपये बचाए.

लेबर सरकार में आवास मामलों की मंत्री रहीं रेनर अपने सीधे-सपाट बोलने के अंदाज के लिए जानी जाती थीं. वे अक्सर उन लोगों के खिलाफ बोलती थीं, जो जानबूझकर कम टैक्स देते थे, खासकर पुराने कंजर्वेटिव प्रशासन के लोगों के खिलाफ.

पीएम कीर स्टार्मर ने कहा कि रेनर ने सही फैसला लिया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत दुख हुआ कि वह उनकी सरकार छोड़ रही हैं. पीएम स्टार्मर ने लिखा ‘मुझे आपके प्रति केवल सम्मान और आपके राजनीतिक करियर की उपलब्धियों के लिए प्रशंसा है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *