हॉकी एशिया कप 2025 : भारत ने जीता ख़िताब, पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया 

Hockey-Asia-Cup-India-Champ

राजगीर : बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में रविवार को भारत ने पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन कोरिया को पराजित कर न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

हॉकी एशिया कप में कोरिया का प्रदर्शन : एशिया कप हॉकी में कोरिया ने शुरुआत से लेकर सुपर-4 तक उतार-चढ़ाव का सामना किया, लेकिन अंत में दूसरे स्थान पर रहते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट कटवा लिया। पूल-बी में कोरिया ने तीन मैच खेले, जिनमें उसे दो मैचों में जीत हासिल हुई और केवल एक मुकाबला गंवाया। छह अंक लेकर कोरिया ने ग्रुप में दूसरा स्थान पक्का किया और सुपर-4 में जगह बनाई। सुपर-4 में कोरिया का प्रदर्शन उतना दमदार नहीं रहा जितना ग्रुप चरण में था। टीम ने तीन मुकाबलों में एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार दर्ज की। चार अंकों के साथ कोरिया दूसरे स्थान पर रहा और फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।

इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की विजेता टीम को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। भारत ऐसे में विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से बस एक कदम दूर है।

रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारत के सामने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया की चुनौती होगी। इस जीत के साथ भारत सुपर चार लीग तालिका में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चीन और मलेशिया दोनों तीन-तीन अंकों के साथ उनसे पीछे रहे। इससे पहले भारत ने सुपर चार चरण के अपने शुरुआती दो मैचों में दक्षिण कोरिया के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था और मलेशिया को 4-1 से हराया था।

चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत : स्ट्राइकर अभिषेक के दो गोल की बदौलत भारतीय टीम ने चीन को मात दी। अभिषेक ने मैच के 46वें और 50वें मिनट में गोल दागे। उनसे पहले इस एकतरफा मुकाबले में शिलानंद लाकड़ा (चौथे मिनट), दिलप्रीत सिंह (सातवें), मनदीप सिंह (18वें), राजकुमार पाल (37वें) और सुखजीत सिंह (39वें) के गोल ने टीम की बड़ी जीत पक्की कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *