ब्रिटेन : ‘अमेरिका और यूरोप से इस्लाम को खत्म करना मकसद…’, वेलेंटीना ने रैली में दिया भड़काऊ भाषण

Islam-Ends-Britain-Leader

नई दिल्ली : अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ी ट्रंप की समर्थक नेता वेलेंटीना गोमेज एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में हैं. वेलेंटीना ने ब्रिटेन में एक रैली में बहुत ही भड़काऊ भाषण दिया. उन्होंने अपने इस भाषण में मुसलमानों के खिलाफ काफी आपत्तिजनक बातें कहीं, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल गोमेज ने एक्स पोस्ट पर सीधे-सीधे लिखा कि उनका मकसद अमेरिका और यूरोप से इस्लाम को खत्म करना है. इस भाषण ने न केवल ब्रिटेन में बल्कि पूरी दुनिया में अप्रवासी और धार्मिक भावनाओं को लेकर चल रही बहस को और भी गरमा दिया है.

वेलेंटीना गोमेज का भड़काऊ भाषण : ब्रिटेन में दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट टॉमी रॉबिन्सन के समर्थन में एक रैली में बोलते हुए वेलेंटीना गोमेज ने विवादों से भरे कई बयान दिए. उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर भी हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए. उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ‘पीडोफाइल (बच्चों का यौन शोषण करने वाले) का संरक्षक’ बताया. जानकारी के लिए बता दें कि गोमेज का इशारा उस पुरानी आलोचना की तरफ था, जब कीर स्टार्मर ब्रिटेन के मुख्य अभियोजक थे. उस समय उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने उन मामले को दबाने की कोशिश की थी, जिसमें पाकिस्तानी मुस्लिम पुरुषों द्वारा नाबालिग ब्रिटिश लड़कियों के यौन शोषण करने का आरोप था.

गोमेज ने रैली में मौजूद पुलिसकर्मियों से भी अपील की कि वे सरकार के आदेशों का पालन न करें. उन्होंने दावा किया कि पुलिस को दूसरे मामलों की तरफ देखने को कहा जा रहा है, जबकि उनके अपने देश में बलात्कार हो रहे हैं. गोमेज ने खुले तौर पर मुसलमानों को “बलात्कारी” कहा और लोगों से खड़े होने और लड़ने की अपील की. उन्होंने कहा, “यह ‘अभी या फिर कभी नहीं’ का समय है.”

मुसलमानों के खिलाफ गंभीर आरोप : अपने भाषण में गोमेज ने मुसलमानों के खिलाफ कई बेहद गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए. उन्होंने ब्रिटिश लोगों से रैली में कहा, “अगर ये बलात्कारी मुसलमान (ब्रिटेन पर) कब्जा कर गए तो वे केवल आपकी महिलाओं के साथ बलात्कार नहीं करेंगे, बल्कि आपके बेटों के सिर काट देंगे, जैसा कि उन्होंने 7 अक्टूबर को इजरायल में किया था. इसलिए या तो हम लड़ें या फिर मरें. हम योद्धा हैं. हम जीसस क्राइस्ट के योद्धा हैं.”

उन्होंने मुसलमानों को मुस्लिम देशों में शरिया कानून चलता है, वहां वापस भेजने का भी बयान दिया. गोमेज ने कहा कि ब्रिटेन को एक ऐसे नए प्रधानमंत्री की जरूरत है, जिसके पास ब्रिटिश लोगों के लिए खड़े होने की हिम्मत हो और जो “इन बलात्कारी मुसलमानों और गंदे गलीचों को वापस उनके शरिया देशों में भेज सके.

कुरान जलाने का विवाद : वेलेंटीना गोमेज पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं. वह पवित्र कुरान को जलाने के लिए भी चर्चा में आई थीं, जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके लिए दुनिया भर में उनकी आलोचना हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *