71st National Film Awards : बेस्ट एक्टर बने शाहरुख-विक्रांत, मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली : मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2023 में रिलीज फिल्मों के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहनलाल को दी बधाई : कार्यक्रम का समापन करते हुए महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने संबोधन किया। उन्होंने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता मोहनलाल को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने मोहनलाल की फिल्मों की भी सराहना की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सिनेमा में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और महिला आधारित फिल्मों के निर्माण पर भी खुशी जताई।

मोहनलाल ने जताया आभार : इस मौके पर मोहनलाल ने अपने संबोधन में कहा- ‘सिनेमा मेरी आत्मा और मेरा दिल है। मुझे यह सम्मान देने के लिए सभी का शुक्रिया।’

शाहरुख-रानी ने बजाईं मोहनलाल के लिए तालियां : मोहनलाल के लिए तालियां बजाते सभी कलाकार। इस दौरान शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी भी खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए।

मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार : मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर मोहनलाल के फिल्मी सफर पर आधारित दो मिनट की एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित हुई।

’12वीं फेल’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म : 12वीं फेल बनी 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने ग्रहण किया अवॉर्ड।

करण जौहर की रॉकी और रानी को मिला अवॉर्ड : फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को मिला मनोरंजन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सोशल फिल्म का अवॉर्ड। निर्देशक करण जौहर ने लिया सम्मान।

सैम बहादुर को मिला सोशल संदेश देने के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म। निर्देशक मेघना गुलजार ने लिया सम्मान।

द केरला स्टोरी के लिए सुदिप्तो सेन को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड।

शाहरुख बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : शाहरुख खान को मिला फिल्म जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार। इस दौरान जबरदस्त तालियां और शोर सुनने को मिला।

विक्रांत मैसी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार : विक्रांत मैसी को मिला 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार।

रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार।

सचिन सुधाकरन को फिल्म एनिमल के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला।

जानकी वोडीवाला को मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड : जानकी वोडीवाला को फिल्म ‘वश’ के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार।

बेस्ट एक्शन डायरेक्टर का अवॉर्ड हनुमान के लिए नंदू प्रुधवी को मिला।

शिल्पा राव बनीं सर्वश्रेष्ठ गायिका : सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का सम्मान शिल्पा राव को मिला। उन्हें फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘चलेया..’ के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।

फिल्म केरला स्टोरी के लिए प्रशांत मोहापत्रा को बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का मिला अवॉर्ड।

सिर्फ एक बंदा काफी है के लिए दीपक किंगरानी को बेस्ट डायलॉग राइटर का मिला अवॉर्ड।

फिल्म एनिमल को मिला बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड।

मोहनलाल के लिए तालियों से गूंजा पूरा हाॅल : सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम में मोहलाल को रियल ओजी बुलाया। उन्होंने सभी से मोहनलाल के लिए तालियां बजाने के लिए कहा। बता दें कि मोहनलाल को इस अवॉर्ड सेरेमनी में दादासाहेब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *