दिग्गज अंपायर हेरोल्ड डिकी बर्ड का निधन, तीन वर्ल्ड कप फाइनल में की थी अंपायरिंग

umpire-dickie-bird

नई दिल्ली : क्रिकेट इतिहास के सबसे मशहूर और सबसे बेहतरीन अंपायर में शुमार इंग्लैंड के डिकी बर्ड का निधन हो गया. बर्ड 92 साल के थे. इंग्लैंड के काउंटी क्लब यॉर्कशर ने एक बयान में बर्ड के निधन की जानकारी दी. करीब 150 इंटरनेशनल मैच में अंपायरिंग करने वाले डिकी बर्ड क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे अंपायर थे, जिन्होंने अपने इस पेशे में खास पहचान बनाई और इसे पॉपुलर बनाया.

बर्ड के निधन पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी शोक जताया. इंटरनेशनल अंपायर बनने से पहले डिकी बर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेटर भी थे लेकिन 32 साल की उम्र में ही उन्होंने संन्यास ले लिया था.

बर्ड ने मंगलवार 23 सितंबर को 92 साल की उम्र में अपने घर में अंतिम सांस ली. यॉर्कशर के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले बर्ड के निधन की जानकारी काउंटी क्लब की ओर से ही दी गई. एक बयान में यॉर्कशर ने बताया, “यॉर्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब को ये बताते हुए बड़ा दुख हो रहा है कि हैरल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड, का निधन हो गया, जो क्रिकेट के बेहद चहेते शख्सियतों में से एक थे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *