यूपी : नर्सरी की छात्रा की स्कूल बस में हार्ट अटैक, ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से मौत

Amroha-UP-School-Bus-Me-Maut

अमरोहा : स्कूल से लौटते समय उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हैदलपुर गांव निवासी नर्सरी की छात्रा नित्या शर्मा को बस में हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया। गांव हैदलपुर में किसान देवत्त शर्मा का परिवार रहता है। उनकी बेटी नित्या (5) रहरा के निजी स्कूल में पढ़ती थी।

रोजाना की तरह वह सोमवार को दोपहर में छुट्टी होने पर अन्य बच्चों के साथ स्कूल बस में बैठक अपने गांव जा रही थी, रास्ते में ही बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन बच्ची को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बच्ची के पिता देवदत्त शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची का ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से मौत हुई है। मृतका दो बहनों में छोटी थी। वहीं सीएचसी रहरा के प्रभारी डाॅ. शशांक चौधरी का कहना है कि बच्ची के हार्ट अटैक का कोई मामला सीएचसी में नहीं पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *