नई दिल्ली : एशिया कप में भारत ने हर मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी दिया, खेल का मैदान वो या फिर जंग का, भारतीय शूरवीरों के हौसले के आगे हर बार पाकिस्तान को मात खानी पड़ी है. एशिया कप में भारतीय ने न तो पाकिस्तान से हाथ मिलाया और न ही नकवी के हाथ से ट्रॉफी ली, पाकिस्तान को लेकर खिलाड़ियों में वही गुस्सा था जो हर भारतीय में था, इसी बीच हारिस रऊफ ने फ्लाइट वाला जश्न मनाया तो बुमराह ने उसका कड़ा जवाब दिया, अब IAF ने एक वीडियो जारी करके अपना रिएक्शन दिया है जिसे पाकिस्तानियों को देखना चाहिए कि भारत उन्हें क्या संकेत दे रहा है.
पाकिस्तानियों को जवाब : IAF ने एक वीडियो जारी किया है, ये वीडियो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के शौर्य को दर्शा रहा है. इस वीडियो में सेना के जज्बे को परिभाषित किया गया है. तस्वीरों के माध्यम से सेना के शौर्य से लोगों को रूबरू कराया गया है. वीडियो में रणनीति बनाते हुए सेनाध्यक्ष दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं इसमें आसमान में शौर्य दिखाते हुए फाइटर प्लेन भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में फाइट उड़ाते हुए हाथ का रिएक्शन दिखाया गया है जो पाकिस्तानियों की हरकत का सीधा जवाब दे रहा है, ये वीडियो अंदर तक पाकिस्तानियों के अंदर खौफ पैदा कर देगा.
हारिस रऊफ की जोकरपंथी : भारत औप पाकिस्तान के बीच मैच में गेंदबाज हारिस रऊफ हवाई जहाज वाले इशारे किए जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा, भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ा, सोशल मीडिया पर भी रऊफ पर जमकर मीम्स बने. इतना ही नहीं, मैच हारने के बाद रऊफ की पत्नी ने अपने पति पर गर्व दिखाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, ‘मैच हारे लेकिन जंग जीत ली.’ यह पोस्ट भी विवादों में रहा.
बुमराह ने दिया जवाब : एशिया कप के फाइनल में जब भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को बोल्ड किया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए उनकी फ्लाइट लैंड करा दी. बुमराह के इस रिएक्शन ने खेल प्रेमियों के साथ-साथ सभी देशवासियों का दिल जीत लिया. जिसकी देशभर में काफी चर्चा हो रही थी.
