दिल्ली : जीटीबी हॉस्पिटल में MBBS स्टूडेंट से छेड़खानी, असिस्टेंट प्रोफेसर शाकिर नईम गिरफ्तार

Delhi-MBBS-Student-Harash-Muslim

नई दिल्ली : दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक MBBS की महिला स्टूडेंट से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला? : दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एमबीबीएस स्टूडेंट के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और इस मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर शाकिर नईम को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 26 सितंबर को दोपहर में महिला स्टूडेंट ने पीसीआर कॉल करके पुलिस से शिकायत की थी कि अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर ने उनके साथ छेड़खानी की है।

पुलिस को क्या सूचना मिली थी? : जीटीबी अस्पताल में एमबीबीएस छात्रा के शारीरिक उत्पीड़न के संबंध में पुलिस को 26 सितंबर दोपहर 12 बजे के करीब सूचना मिली कि जीटीबी अस्पताल,दिलशाद गार्डन की एक महिला कॉलर के साथ छेड़छाड़ हुई है। शिकायतकर्ता ने आपातकालीन अधिकारी को बताया कि जीटीबी अस्पताल के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर मोहम्मद शाकिर नईम ने उसका शारीरिक उत्पीड़न किया। धारा 74/75(2)/75(3) और 351(2)बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कथित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऐसे में छात्राओं को ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है क्योंकि कई बार अपराध को अंजाम देने वाला शख्स सम्मानित पद पर होता है लेकिन वह इतनी गिरी हुई हरकत करने से पहले एक बार भी नहीं सोचता। देश में पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां बाबाओं और गुरुओं ने अपनी ही छात्राओं के साथ गलत हरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *