INDvsWI : पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई, 35 के स्कोर पर गंवाया चौथा विकेट

Ind-vs-WI-Test-Match-Third-Day

अहमदाबाद : भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त ले ली है और अब उसकी नजरें वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में जल्द समेटने पर टिकी होंगी।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई है। वेस्टइंडीज ने 35 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। कुलदीप यादव ने रोस्टन चेज को आउट किया है जो एक रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल भारत से 251 रन पीछे है।

भारत ने पारी घोषित की थी : भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले पारी घोषित करने का फैसला लिया है। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन बनाए थे और 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। जडेजा 104 और वाशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत ने हालांकि, यहां से आगे नहीं खेलने का फैसला लिया और पारी घोषित कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *