नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच को जीतकर भारतीय टीम की निगाहें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होंगी। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला पारी और 140 रनों से जीता था। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज हैं।
भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज : जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, एलिक अथानाजे, शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स।
