दिल्ली : नरेला औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में लगी गोली

नई दिल्ली : बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी आफताब आलम के रूप में हुई है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जिले के स्पेशल स्टाफ को एक बदमाश के स्कूटी पर हथियार लेकर नरेला में घूमने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस टीम उस बदमाश की तलाश शुरु की।

पुलिस ने काले रंग की स्कूटी को जी ब्लॉक नरेला औद्योगिक क्षेत्र के पास रोकने की कोशिश की गई। स्कूटी सवार बदमाश पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की और पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश पर तीन राउंड फायरिंग की, जिनमें से एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब आलम पर झपटमारी, लूट और हत्या का एक मामला समेत कई मामले दर्ज हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *