चांदपुर : ‘हां भाई काम हो गया… बम रख दिया है चांदपुर में, मकसद याद रखना हिंदू को मारना है…. पाकिस्तान जिंदाबाद।’ यह मैसेज पाकिस्तान युवक ने भेजा। यूपी के बिजनौर स्थित चांदपुर में रहने वाले मोहम्मद सफी के पास यह मैसेज आया तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ही नहीं बल्कि एटीएस भी सक्रिय हो गई। पाकिस्तान से संदेश भेजने वाले आरोपी के दोस्त को चांदपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इस मामले में सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि आतंक निरोधी दस्ता भी सक्रिय हो गया। एटीएस की टीम ने चांदपुर में डेरा डाल लिया है। जोकि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी युवक के दोस्त साहिल निवासी चांदपुर से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान का निवासी आतिफ अहमद भट्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर साहिल फॉलोअर्स है।
फिलहाल प्राथमिक जांच में सामने आया कि साहिल ने शिव मंदिर को लेकर कोई वीडियो डाली थी जिसका मोहम्मद सफी ने विरोध में दूसरी वीडियो अपलोड कर दी। इसके बाद साहिल के पाकिस्तानी दोस्त ने मोहम्मद सफी को मैसेज भेज कर चांदपुर में बम रखने का संदेश दिया।
फिलहाल जांच एजेंसियां यह तस्दीक करने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तानी युवक के साथ संबंध सामान्य है या फिर आईएसआई से कोई संपर्क है। चांदपुर के युवक सफी के पास कराची से मैसेज आया। जांच पड़ताल में मैसेज भेजने वाला साहिल का फॉलोवर निकला। फिलहाल साहिल को पकड़ा गया है। जिससे एटीएस भी पूछताछ कर रही है। अभिषेक झा एसपी बिजनौर
