केरल : केन्या के पूर्व PM रैला ओडिंगा का हृदय गति रुकने से निधन, इलाज के लिए अस्पताल में थे भर्ती 

Kenya-Ex-PM-Death-in-Kerala

नई दिल्ली : केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा, जो आयुर्वेदिक उपचार के लिए केरल के एर्नाकुलम जिले के कूथाट्टुकुलम आए हुआ थे, उनका बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आयुर्वेदिक नेत्र अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि ओडिंगा सुबह की सैर के दौरान आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में बेहोश हो गए और उन्हें कूथाट्टुकुलम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ सुबह लगभग 9.52 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल में रखा हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि ओडिंगा और उनका परिवार अस्पताल आते-जाते रहे थे, जिसने पहले उनकी बेटी की आंखों की रोशनी वापस पाने में मदद की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओडिंगा की मौत के संबंध में सूचना प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया के लिए एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *