नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रुद्रपुर की पारमिता त्रिपाठी को कुवैत में भारत का राजदूत नियुक्त किया है। पारमिता की शादी रुद्रपुर तहसील के छपरा गांव में हुई है। उनके पति प्रद्युम्न त्रिपाठी आईआरएस अधिकारी हैं। वह मुंबई में जीएसटी कमिश्नर हैं।
2001 बैच की आईएफएस पारमिता त्रिपाठी की विदेश सेवा में लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें पहली बार कुवैत में भारत का राजदूत बनाकर भेजा जा रहा है। इससे पहले वह जापान, सिंगापुर, जर्मनी और बेल्जियम स्थित भारतीय दूतावास में काम कर चुकी हैं। छपरा गांव के पीडब्ल्यूडी के पूर्व अधिकारी स्व सोमेश्वर नाथ त्रिपाठी की बहू के कुवैत में भारत का राजदूत बनने की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
