पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ कर दी गद्दारी, सीजफायर के बाद भी कर दी एयर स्ट्राइक

नई दिल्ली : दोनों देशों के बीच 48 घंटों के लिए सीजफायर का ऐलान हुआ था. लेकिन कुछ ही घंटों में दोगले पाकिस्तान ने अपना रंग दिखा दिया और अफगानिस्तान पर हवाई हमले शुरू कर दिए. अफगानिस्तान के तोलो न्यूज के मुताबिक अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर हवाई हमले करने के आरोप लगाए हैं.

पाकिस्तान अपने दोगलेपन से बाज नहीं आता है चाहे वो भारत के साथ की बात हो या फिर तालिबान के साथ की. अभी कल तक जो पाकिस्तान तालिबानी लड़ाकों के सामने सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था और युद्ध विराम की मांग कर रहा था.

आज उसी ने सीजफायर तोड़ते हुए तालिबान पर हवाई हमले शुरू कर दिए. अभी शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 48 घंटों के लिए सीजफायर का ऐलान हुआ था. लेकिन कुछ ही घंटों में दोगले पाकिस्तान ने अपना रंग दिखा दिया और अफगानिस्तान पर हवाई हमले शुरू कर दिए. अफगानिस्तान के तोलो न्यूज के मुताबिक अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर हवाई हमले करने के आरोप लगाए हैं.

 पाकिस्तान ने अपने लड़ाकू विमानों से अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत और डूरंड लाइन के नजदीकी कई जिलों में जोरदार बमबारी की. इस बमबारी से स्थानीय आबादी में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अफगान प्रशासन का कहना है कि यह हमला युद्धविराम समझौते का उल्लंघन है और इस्लामाबाद को इसके परिणाम भुगतने होंगे. वहीं, पाकिस्तान की ओर से अब तक इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने ये कायराना हरकत तब दोहराई है जब दोनों पक्षों के बीच चल रहे सीमा विवाद के गतिरोध को शांत करने के लिए दोहा में शांति प्रस्ताव पर बातचीच की तैयारी चल रही थी. पाकिस्तान की इस एयर स्ट्राइक में अभी तक किसी भी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं आई है. इसके पहले 15 अक्टूबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच सीमा कई दिनों से जारी युद्ध के बाद सीजफायर हुआ था. दोनों ही देशों के दर्जनों जवान इन हमलों में मारे गए थे और सैकड़ों जवान घायल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *