‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने किया निकाह, साझा की तस्वीरें

Nikaah-wasim

मुंबई : आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में छोटी गीता फोगट का रोल कर चुकीं जायरा वसीम ने अपने निकाह की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। निकाह की तस्वीरों में वह अपने शौहर के साथ नजर आ रही हैं। फैंस ने जायरा वसीम को निकाह की मुबारकबाद दी है।

जायरा वसीम ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने निकाह की कुछ तस्वीरें साझा की। एक तस्वीर में वह निकाहनामे पर साइन कर रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपने शौहर के साथ खड़ी हैं। जायरा ने अपने निकाह में लाल जोड़ा पहना है। इन तस्वीरों के साथ पोस्ट पर जायरा ने लिखा है, ‘कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है।’

आमिर की फिल्म ‘दंगल(2016)’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार(2017)’ जैसी फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय के लिए जायरा वसीम को भी आज याद किया जाता है। वह प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काय इज पिंक(2019)’ में भी नजर आईं। महज चार साल के करियर के बाद अचानक एक दिन जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने का एलान कर दिया। 

यह जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। जायरा का कहना था कि वह धर्म के रास्ते पर चलना चाहती है इसलिए अभिनय की दुनिया से दूरी बना रही हैं। जब जायरा ने बॉलीवुड छोड़ा तो उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *