बेंगलुरु : कर्नाटक में लगातार धर्मांतरण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसी तरह के एक मामले में कर्नाटक पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है. युवक ने अपनी प्रेमिका को शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाने को मजबूर किया था. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इशाक को बेंगलुरु के अमृतल्ली पुलिस थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया है.
इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात : ये पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने अपने प्रेमी और उसके परिवार के खिलाफ शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाने को मजबूर किया गया. पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी मोहम्मद इशाक से मुलाकात 17 अक्टूबर, 2024 को इंस्टाग्राम पर हुई थी. जिसके बाद कुछ दिन बातचीत की तो उनके बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया. इस सिलसिले में वो 30 अक्टूबर 2024 को बेंगलुरु के थानिसांद्रा इलाके के एक मॉल में मिले. इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके माता-पिता से बात करके उससे शादी करने का वादा भी किया था.
शादी का वादा और हवस : शादी का वादा करने के बाद उसी दिन इशाक उसको दशरहल्ली में किराए के कमरे पर ले गया, जहां उसने उसके साथ कथित तौर पर यौन शोषण किया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इशान ने बार-बार उसको शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया. समय के साथ जब पीड़िता को इशाक के व्यवहार पर शक होने लगा तो उसे पता चला वो दूसरी कई लड़कियों के साथ संबंध बना चुका है.
इस्लाम कबूलने को किया मजबूर : इन सब के बावजूद पीड़िता ने जब इशाक को शादी के लिए कहा तो उसने बहाने बनाकर टालना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं आरोपी इशाक ने 14 सितंबर, 2025 को एक मुस्लिम लड़की से सगाई भी कर ली थी लेकिन जब इस बारे में उससे पूछा तो उसने पीड़िता को धमकी दी. इशाक की धमकी के बाद पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था. जिसके बाद इशाक और उसके बहनोई ने पीड़िता से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाने को तथाकथित तौर पर मजबूर किया था.
