महाराष्ट्र : भारत में 13 साल बाद हुआ एनरिक का म्यूजिक कॉन्सर्ट, दिखे मलाइका-रकुल और कई बॉलीवुड सेलेब्स

मुंबई : लगभग 13 साल बाद एनरिक इग्लेसियस भारत में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे हैं। मुंबई में बुधवार को सिंगर के कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद दिखे। सभी एनरिक के सॉन्ग को एंज्वॉय कर रहे थे। इस कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें कई मलाइका, रकुल के अलावा कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं।

मलाइका और रकुल ने एंजॉय किया कॉन्सर्ट : मलाइका अरोड़ा को म्यूजिक कॉन्सर्ट को काफी एंजॉय करते हुए देखा गया। रकुल प्रीत अपने पति जैक भगनानी के साथ कॉन्सर्ट में पहुंची थीं। यह कपल भी काॅन्सर्ट में काफी मस्ती के मूड में दिखा। रकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एनरिक के कॉन्सर्ट की तस्वीरें शेयर की हैं।

सोनल चौहान ने कैमरा को दिए पोज : एक्ट्रेस सोनल को भी एनरिक के म्यूजिक कॉन्सर्ट में देखा गया। कैमरा देखकर उन्होंने कई पोज दिए। वह कॉन्सर्ट में काफी खुश दिख रही थीं।

सिंगर एनरिक भी भारत आकर खुश हैं : एनरिक की भारत में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनके गानों को यहां काफी पसंद किया जाता है। वह भी भारत आकर खुश हैं। भारत आने के बाद एनरिक ने फर्स्टपोस्ट से बात करते हुए कहा, ‘भारत में दर्शक अद्भुत हैं। उनमें म्यूजिक के लिए प्यार है। जब मैं भारत में स्टेज पर आता हूं, तो दर्शक कमाल के होते हैं। उनकी एनर्जी का लेवल बेहतरीन होता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *