नई दिल्ली : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार जेद्दाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मुंबई में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की कराई गई. बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी थ्रेट मिलने के बाद एयरपोर्ट अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए. यह पूरा मामला शनिवार सुबह लगभग 5.30 बजे का है.
इंडिगो फ्लाइट अथॉरिटी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे एक ईमेल था. जिसमें दावा किया गया कि इंडिगो फ्लाइट 6E 68 में ‘ह्यूमन बम’ मौजूद है. मेल में दावा किया गया है कि फ्लाइट को हैदराबाद में लैंड न करने की चेतावनी दी गई थी. ईमेल में आगे बताया गया कि कथित रूप से LTTE-ISI ऑपरेटिव्स 1984 के मद्रास एयरपोर्ट हमले की तरह हमला करने की योजना बना रहे हैं. इस मेल के मिलने के बाद हड़कंप मच गया.
