महाराष्ट्र : देश का पहला राज्य…स्टारलिंक का बना पार्टनर, ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ को मिलेगा नया बेंचमार्क

Maharashtra-Starlink-Partnership-Launched

मुंबई : महाराष्ट्र देश का ऐसा पहला राज्य बन बन गया है जो स्टारलिंक के साथ पार्टनरशिप कर रहा है. स्टारलिंक सैटेलाइट से इंटरनेट सर्विस मुहैया कराता है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ से इस बारे में राज्य की जनता को बड़ी खुशखबरी दी गई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस बारे में एक पोस्ट के जरिये जानकारी दी. इस मौके पर मुंबई में स्टारलिंक की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रेयर का वेलकम किया गया.

स्टारलिंक के साथ एलओआई साइन किया : महाराष्ट्र सरकार की तरफ से स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एलओआई (LOI) साइन किया. यह देश का पहला अपनी तरह का इस तरह का समझौता है. यह सर्व‍िस सरकारी संस्थानों, ग्रामीण इलाकों और अहम पब्‍ल‍िक स्‍ट्रक्‍चर के लिए होगी. महाराष्ट्र के दूरदराज और पिछड़े क्षेत्रों जैसे गढ़चिरौली, नंदुरबार, धाराशिव और वाशिम में इस सर्विस से फायदा होगा. स्टारलिंक दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है. उसके पास सबसे ज्यादा कम्युनिकेशन सैटेलाइट हैं.

स्टारलिंक का भारत आना सम्मान की बात : इस मौके पर फडणवीस ने कहा यह हमारे लिए सम्मान की बात है क‍ि स्टारलिंक भारत आ रही है और कंपनी ने महाराष्ट्र के साथ पार्टनरशिप की है. इस साझेदारी से डिजिटल महाराष्ट्र मिशन को मजबूती मिलेगी. फडणवीस ने कहा कि स्टारलिंक के साथ मिलकर हम डिजिटल गैप को भरेंगे. हर गांव, स्कूल और हेल्थ सेंटर को जोड़ेंगे. यह भविष्य के लिए तैयार हो रहे महाराष्ट्र का अगला कदम है.

‘डिजिटल इंडिया मिशन’ को नया बेंचमार्क मिलेगा : उन्होंने कहा सरकार के इस कदम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ को नया बेंचमार्क मिलेगा. एलओआई आईटी डिपार्टमेंट के सचिव वीरेंद्र सिंह और लॉरेन ड्रेयर ने साइन किया. इस दौरान आईटी मिनिस्टर अशिष शेलार भी मौजूद रहे. यह सब टेलीकॉम विभाग की मंजूरी के बाद होगा. स्टारलिंक भारत में मुंबई, नोएडा और लखनऊ जैसे शहरों में नौ गेटवे स्टेशन लगाएगी.

आपको बता दें स्टारलिंक कंपनी दिसंबर 2025 तक कमर्शियल सर्विस शुरू करेगी. यह कदम एजुकेशन, टेलीमेडिसिन और इमरजेंसी सर्विस को मजबूत करेगा. महाराष्ट्र अब सैटेलाइट डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में आगे निकल जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *