पटना : बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान है। यहां दो चरणों के तहत विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसमें पहले चरण का मतदान हो गया है, जबकि दूसरे चरण का मतदान आज है।
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। यहां गुरुवार को पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। इसके अलावा अब दूसरे चरण के मतदान पर सबकी निगाहें हैं। दूसरे चरण के लिए मतदान होना है, जिसके लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर तैयारी चल रही है।
4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात : चुनाव के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। अधिकतर जिले सीमांचल क्षेत्र में आते हैं, जहां मुस्लिम आबादी का घनत्व अधिक है। ऐसे में यह चरण सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
HAM कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “अतरी विधानसभा क्षेत्र की घटना सुनियोजित है। HAM के दो कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर दस्तावेज जमा करने के बाद लौट रहे थे। उन्हें (RJD कार्यकर्ताओं द्वारा) बहुत बुरी तरह पीटा है। उनको रॉड से मारा है। मैंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि हमारे मतदाताओं को डराने के लिए ऐसा किया गया है। कल सावधानी बरतनी होगी, वहां व्यवस्था की जाए।”
20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग : बिहार के मतदान केंद्रों पर मॉक पोलिंग जारी है। बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज राज्य के 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
दूसरे चरण का मतदान आज : बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान होना है। यहां सभी मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
