IND vs SA 2nd Test : गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला 

2nd-Test-Ind-vs-SA-Guwahati

गुवाहाटी : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावूमा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। अफ्रीकी टीम ने इस सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले को 30 रनों से अपने नाम करने के साथ 1-0 की बढ़त हासिल की हुई है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के लिए ये मुकाबला जीतना काफी जरूरी हो गया है।

भारत : केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका : एडन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेट कीपर), मार्को यान्सन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *