केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, ODI सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान

team-india-squad-announced

नई दिल्ली : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद वनडे क्रिकेट खेला जाना है. इन सीरीज के लिए अब टीम इंडिया का ऐलान भी हो गया है. गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई, जिसमें केएल राहुल को वनडे सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया.

राहुल को ये जिम्मेदारी शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की गैरहाजिरी के बाद दी गई है. टीम के कप्तान गिल को कोलकाता टेस्ट में चोट लगी थी, जबकि उप-कप्तान अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी और तब से ही वो बाहर हैं.

ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड : केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *