झारखंड : ईडी समन और कोर्ट सुनवाई के बीच सीएम हेमंत सोरेन का अचानक दिल्ली दौरा

Hemant-Soren

रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार की शाम चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए। सीएम किसी निजी कार्य से दिल्ली गए हैं। वहीं, जानकारों की मानें तो यह पॉलिटिकल मामला है।

क्योंकि जमीन घोटाला मामले में ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को बार-बार समन देने के बाद भी उपस्थित नहीं होने और समन की अवहेलना करने पर ईडी ने मामला दर्ज किया था। उसकी आज हाईकोर्ट में सुनवाई थी, जिसमें सीएम को सशरीर उपस्थित होना था।

लेकिन आज सीएम कोर्ट नहीं जा पाए, क्योंकि मोरहाबादी मैदान में सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर दस हजार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम व्यस्त थे। वहीं, शाम को अचानक चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए।

उधर सियासी गलियारों में सीएम के अचानक दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। झामुमो-बीजेपी के बीच नए समीकरण बनने की भी संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *