दिल्ली : नौसेना अधिकारी बताकर शादीशुदा जसीम ने दिया शादी का झांसा, महिला के साथ से किया दुष्कर्म

Delhi-Fraud-Navy-Officer-Jasim-Rape

नई दिल्ली : खुद को नौसेना का अधिकारी बताकर एक शख्स ने युवती से दोस्ती की। बाद में शादी का वादा कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़िता को आरोपी की हकीकत का पता चला तो उसने विरोध जताया। इस बात पर आरोपी उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी के कई महिलाओं से संबंध हैं। परेशान होकर पीड़िता ने मध्य जिला के पहाड़गंज थाने में शिकायत दी। पुलिस उपायुक्त निधिल वल्सन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी फैजाबाद, यूपी निवासी मो. जसीम की तलाश शुरू की है। एक टीम को उसकी तलाश में भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता परिवार संग दिल्ली में रहती है। फरवरी 2025 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये पीड़िता की पहचान आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को नौसेना का अधिकारी बताया, अपना नाम भी गलत बताया। आरोपी ने पीड़िता से बातचीत की। जल्द ही दोनों में कॉल्स और मैसेज पर बात होने लगी। आरोपी ने पीड़िता से मिलने की इच्छा जताई। वह पीड़िता के परिवार से आकर उनके घर पर मिला। दोनों ने एक दूसरे को पसंद करने के बाद शादी करने का मन बना लिया। आरोपी अक्सर कोई बहाना बनाकर युवती के घर पर रुकने लगा।

पीड़िता से पैसे भी ले लिए। आरोपी पीड़िता को सितंबर-अक्टूबर में पहाड़गंज के होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो भी बनाया। इस बीच नवंबर में पीड़िता के पास दुबई से एक महिला का कॉल आया। महिला ने बताया कि आरोपी का नाम मो. जसीम है और उसने उससे भी शादी का वादा किया था। पीड़िता को जब यह पता चला तो उसके होश उड़ गए। पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी के इसी तरह कई महिलाओं से संबंध हैं। बाद में परेशान होकर पीड़िता ने 21 दिसंबर को पहाड़गंज थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखा देकर वसूली करने और ब्लैकमेल करने की शिकायत दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *