चीन : इंडियन ब्लॉगर ने अरुणाचल को भारत का बताया, चीनी अधिकारियों ने हिरासत में लेकर किया परेशान

China-Torchered-Blogger-Indian

नई दिल्ली : चीन में एक इंडियन ट्रैवल ब्लॉगर अनंत  मित्तल को लगभग 15 घंटे तक हिरासत में रखा गया. इस दौरान उन्हें खाना भी नहीं दिया गया. बार-बार अनुरोध करने पर उन्हें केवल थोड़ी मात्रा में पीने के लिए पानी दिया गया और लगातार पूछने के बाद भी उन्हें हिरासत में रखने का कारण नहीं बताया गया. व्लॉगर ने बताया कि लंबे समय तक के इस कष्ट ने उन्हें शारीरिक रूप से पूरी तरह थका दिया था. वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान हो गए है. इतना ही नहीं चीनी अधिकारियों ने उनका बैग भी चेक किया,

पानी के लिए तरसाया : ‘न्यूज 18′ की रिपोर्ट के मुताबिक अनंत मित्तल ने बताया,’ उन्होंने मुझे खाना नहीं दिया. काफी मिन्नतें करने के बाद उन्होंने मुझे 300-400 ग्राम पानी दिया. उन्होंने मेरा बैग चेक किया. मेरे पास कुछ भी अवैध नहीं था. कुछ घंटों बाद मैं इतना थक गया था कि बोल भी नहीं पा रहा था. मैं लगातार गिड़गिड़ाता रहा. मेरी हालत बेहद खराब थी. मैं पिछले 6 सालों से चीन आता-जाता रहा हूं.’ मित्तल के मुताबिक उन्हें हाल ही में अरुणाचल प्रदेश पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर हिरासत में लिया गया, हालांकि उन्होंने इसके दुष्परिणामों के डर से वीडियो को हटा दिया था.

अरुणाचल प्रदेश मामले को लेकर रोका : अनंत ने बताया कि उन्हें चीन में प्रवेश करते ही उन्हें इमिग्रेशन पर रोक दिया गया. उनके पासपोर्ट पर लगे एक स्टिकर ने सिस्टम में अलर्ट किया, जिसके बाद एक ऑफिसर उन्हें डिटेंशन रूम लेकर पहुंचा. यहां और भी कई विदेशी थे. 2 घंटे तक उनसे किसी ने बात नहीं की. इसके बाद उन्हें मामले की गंभीरता का एहसास हुआ. बाद में अधिकारियों ने उनका फोन-कैमरा जब्त किया और उन्हें रिकॉर्डिंग करने से मना कर दिया. मित्तल के मुताबिक 12 घंटे के बाद उन्हें बताया गया कि हाल ही में चीन में हिरासत में लिए गए अरुणाचल प्रदेश के एक नागरिक के समर्थन में पोस्ट करने पर उन्हें हिरासत में लिया गया.

भारत लौटा व्लॉगर : मित्तल ने कहा कि उनका किसी से कोई राजनीतिक संबंध नहीं है और न ही उनका कोई बुरा इरादा है. उन्होंने कहा,’ मुझे किसी से कोई नफरत नहीं है. मैं बस सभी से प्यार करता हूं और अपनी नजरों से इस दुनिया को आपके साथ साझा करता हूं. मेरा किसी भी राजनीतिक एजेंडे से कोई संबंध नहीं है.’ अनंत ने बताया कि 15 घंटे बाद एक चीनी अधिकारी ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब उन्हें देश छोड़कर जाना होगा. व्लॉगर ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब वह भारत आ चुके हैं और उन्होंने घटना की डीटेल वीडियो यूट्यूब पर अपलोड की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *