बांग्लादेश : चटगांव में कट्टरपंथियों का कहर, हिंदुओं के घरों में लगाई आग; 8 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश

Bangladesh-Taget-Killing-Hindus

नई दिल्ली/ढाका : बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। चटगांव में हिंदुओं के घर को आग के हवाले कर दिया गया है आगजनी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें हिंदुओं के घर जलते हुए दिख रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि जिस वक्त घरों में आग लगाई उस वक्त लोग सो रहे थे। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने घरों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया ताकि लोग भाग ना सकें।

8 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश : चटगांव में 8 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई लेकिन ये लोग पिछले हिस्से की लकड़ियों को काटकर किसी तरह जान बचाने में कामयाब हो गए। इस आगजनी में 2 घर जलकर खाक हो चुके हैं। घर के अंदर रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो चुका है। अभी तक किसी कट्टरपंथी के खिलाफ एक्शन की कोई खबर नहीं है। दीपू दास की लिंचिंग के बाद से बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है।

पहले भी हिंदुओं के साथ हुई बर्बरता : ये पहला वाक्या नहीं है जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर कहर टूटा है। इससे पहले मेमन सिंह में हिंदू युवक दीपू दास को जिंदा जलाकर मार दिया गया था। सिलहट में हिंदू परिवार की बेरहमी से पिटाई गई थी। झेनाइदह में गोविंद बिस्वास नाम के हिंदू लड़के की पिटाई की गई थी। अब चटगांव में हिंदुओं को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है।

अल्पसंख्यकों को लगातार किया गया टारगेट : इस बीच यहां यह भी बता दें कि, बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि अगस्त 2024 से जुलाई 2025 तक यहां अल्पसंख्यकों के खिलाफ 2,442 हिंसा की घटनाएं हुई हैं। 150 से अधिक मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *