कौन है राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश करने वाला? घर पहुंची पुलिस

Ram-Mandir-namaj

शोपियां : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित गाड़ीपोरा गांव का एक व्यक्ति कथित तौर पर अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ते हुए और नारे लगाते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि यह घटना मंदिर परिसर के भीतर हुई, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

आरोपी के आधार कार्ड में इसका नाम अब अहद शेख और उम्र 55 साल है। इसकी जन्मतिथि 1 मई 1970 दर्ज है। आरोपी के पास से काजू-किशमिश भी मिले हैं।

शनिवार को राम मंदिर परिसर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक मुस्लिम व्यक्ति कथित तौर पर राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और उसे रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान युवक संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा।

मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया और थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं। एसपी सुरक्षाबल रामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ की जा रही है। वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जांच की जा रही।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अबू अहमद शेख के रूप में हुई है। वह कश्मीर के शोपियां जिले के गाड़ीपोरा गांव का निवासी है और कश्मीरी वेशभूषा पहने हुए था।

अयोध्या में राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश करते पकड़े जाने की खबर मिलते ही शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस आरोपित अब्दुल अहद शेख के घर पहुंची। शोपियां टाउन से सात किमी दूर गदापोरा के रहने वाले अब्दुल के परिजनों ने बताया कि वे छह दिन से लापता हैं पर इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

पुलिस के मुताबिक, मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि अब्दुल शोपियां से अयोध्या पहुंचा कैसे। सभी बिंदुओं पर जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गदापोरा निवासी अब्दुल अहद शेख के बेटे इमरान ने बताया कि वे अक्सर ऊटपटांग हरकतें करते हैं और हफ्तों गायब रहते हैं। इससे पहले वे जम्मू में मस्जिद-मंदिर व गुरुद्वारों में गए थे। इस बार वे कहां गए थे, हमें नहीं मालूम। पुलिस के आने पर पता चला कि उन्हें अयोध्या में पकड़ा गया है। बेटे के मुताबिक, उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं और वे दवा भी लेते हैं इसके लिए।

शेख के पड़ोसी मोहम्मद सरीद का कहना है कि पुलिस के आने से हमें घटना के बारे में पता चला। वे घर वालों को परेशान करते रहते हैं। अभी तक तो जम्मू और कश्मीर के बीच ही भटकता रहता था। अभी तक तो वह जम्मू-कश्मीर के बीच ही रहता था। अयोध्या कैसे पहुंचा, हमें भी आश्चर्य।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल परिजनों व पड़ोसियों ने उसके मानसिक बीमार होने की बात कही है। प्रथम दृष्टया अभी तक उसके खिलाफ कोई पुराना मामला नहीं मिला है। आरोपी अब्दुल अहद शेख के मामले में गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *