भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है। 74 साल का मौलाना 24 साल की युवती को परेशान करता था। वह युवती को घर बुलाता था। इस दौरान युवती का हाथ पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने बवाल किया है। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला है।
बरखेड़ी इलाके का है पूरा मामला : दरअसल, यह पूरा मामला भोपाल के बरखेड़ी इलाके का है। पुलिस के अनुसार मौलाना और युवती में पैसों का लेनदेन हुआ था। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने मौलाना रफीक से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके लिए युवती ने कुछ गहने भी उसके पास गिरवी रखे थे। वहीं, मौलाना अपने रुपए के लिए दबाव बना रहा था।
हर दिन बुलाता था घर : युवती ने पुलिस को बताया कि मौलाना उधार के रुपए पर बात करने के लिए हर दिन घर बुलाता था। हर दिन की तरह मंगलवार को भी युवती मौलाना के घर गई। इस दौरान उसने गलत नीयत से हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की।
हिंदू संगठनों ने किया हंगामा : मौलाना के घर युवती की आवाजाही की सूचना हिंदू संगठनों को मिल गई। उनका आरोप था कि युवती हर दिन मौलाना के घर जा रही थी। उसे लव जिहाद में फंसाने की कोशिश है। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी बढ़ता देखकर पुलिस आ गई। हिंदू संगठनों का कहना है कि हमारी सतर्कता की वजह से युवती बच गई।
वहीं, पुलिस ने मौलाना रफीक के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में लेनदेन और छेड़छाड़ का मामला प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
