मप्र : प्रेमी ने मौत का झूठा वीडियो भेजा तो प्रेमिका ने लगाई फांसी, Video देख प्रेमी ने भी दे दी जान

Odisha-Dead-Body-near-Temple

चित्रकूट : प्रेमी युगल की 17 फरवरी को शादी थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। किसी बात पर प्रेमी ने अपनी मौत का स्वांग रचा और उसी का वीडियो प्रेमिका को भेज दिया। इससे डरी प्रेमिका ने जान दे दी तो प्रेमी ने भी गले में फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया।

दिलोदिमाग को झकझोर देने वाली यह अजीबोगरीब घटना यूपी के चित्रकूट स्थित बरगढ़ थाना क्षेत्र और जयपुर से जुड़ी है। बरगढ़ क्षेत्र के खोहर का मजरा गुर्दावान का पुरवा निवासी 25 वर्षीय अंकित तिवारी का बरगढ़ कस्बा निवासी 22 वर्षीय नंदनी तिवारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों की शादी तय कर दी गई थी। 17 फरवरी को दोनों की शादी होनी थी।

परिजनों के मुताबिक जयपुर में रहकर काम कर रहे अंकित और राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ रही नंदनी के बीच रविवार रात करीब एक बजे फोन पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई तो अंकित ने नंदनी को डराने के लिए फंदे पर लटकने का वीडियो बनाकर उसे भेज दिया। यह देख सदमे में आई नंदिनी ने अपने कमरे में दुपट्टे से पंखे के छल्ले से फंदा लगाकर जान दे दी।

वीडियो कॉल पर नंदनी को ऐसा करते देख अंकित ने भी फंदा लगा लिया। जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया। खोहर गांव के प्रधान रामनरेश पाल ने घटना की पुष्टि की है। उधर युवक के परिजन शव लेने जयपुर गए हैं। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि तहरीर मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *