दिल्ली में झमाझम बारिश, नोएडा में ओले गिरने से ठिठुरे लोग; IMD का अलर्ट जारी

delhi-weather-alert

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के जिलों में आज मंगलवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही। नोएडा में अभी शाम में करीब पांच बजे बारिश के साथ आसमान से ओले भी गिरे। नोएडा में ओलावृष्टि होने से ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलें।उधर, ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। हरियाणा के नारनौल समेत कई इलाकों में आज सुबह ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही गरज के साथ बार-बार बारिश हो रही है। गणतंत्र दिवस के बाद इस सीजन की दूसरी बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में आज मंगलवार सुबह ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। नोएडा समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने तेज हवाएं, गरज और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलें।

मौसम विभाग की मानें तो मौसम में आए बदलाव से कल फिर तापमान कम हो जाएगा। ठिठुरन का अहसास भी एक बार फिर बढ़ेगा। आज सुबह से दिल्ली समेत एनसीआर में हवाओं के साथ वर्षा हो रही है। इससे ठंड भी बढ़ने लगी है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि, अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में चल रही है। आज सुबह नौ बजे सीपीसीबी ने 294 एक्यूआई दर्ज किया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। संभावना है कि अभी अगले कई दिन दिल्ली का एक्यूआई ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में ही बरकरार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *