बिहार : युवक की हत्या कर तालाब में फेंका, आरोपी मुखिया की हुई गिरफ्तारी तो उबल पड़े समर्थक

Bengal-Firing-Murder-gorakhpur

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले में देर शाम बवाल मच गया। पुलिस ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंकने के आरोपी मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। मुखिया पर युवक की हत्या करने का आरोप है। मुखिया की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस थाने पर हंगामा शुरू हो गया। मुखिया के सैकड़ों समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए हैं। 

उनका कहना है कि पुलिस राजनीतिक दवाब में मुखिया को गिरफ्तार करके लाई है। युवक की हत्या के मामले में उसके पिता ने कोर्ट में केस दर्ज कराया था। कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन शुरू हुआ है।

उधर, पुलिस का कहना है कि आजमनगर थाना क्षेत्र का रहने वाले और हत्याकांड में नामजद मुखिया काफी दिनों से फरार था। मुखिया का नाम अबू तालिब है। समर्थक आजमनगर थाने पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। उसके अलावा पुलिस से दोबारा जांच करने की मांग कर रहे हैं। ध्यान रहे कि बीते दिनों बैरिया पंचायतके सिकटिया गांव के एक 20 वर्षीय युवक असद की हत्या की गई थी। उसके बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया था। मृतक असद के पिता के द्वारा न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया गया था जिसके आलोक में आजमनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया। कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में लगभग 70 दिन बाद कब्र से शव को उठाया गया। भागलपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

आजमनगर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी, परंतु महीनों बीत जाने के बाद गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। उक्त मामले में आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार के द्वारा लगातार प्रयास के बाद असद हत्याकांड के तीसरे नंबर के आरोपी बैरिया पंचायत के वर्तमान मुखिया अबू तालिब को शिकटीया गांव से गिरफ्तार किया गया। इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी लगातार जारी है। 

मुखिया की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोग आजमनगर थाना पहुंच गए और धरने पर बैठ कर मुखिया को रिहा करने की मांग करने लगे। प्रदर्शन कर रहे समर्थकों की डिमांड है कि पुलिस मुखिया को छोड़ दे और हम लोगों को कानून और प्रशासन पे पूरा भरोसा है। और इस मामले की फिर से दोबारा जांच हो ताकि सच पूरी तरह सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *