बिहार : कई अनुमंडलों के SDO बदले गए, 51 अफसरों को मिली नई पोस्टिंग

bihar-cm-nitish-kumar

पटना : नीतीश सरकार ने अपने एक बड़े फैसले में प्रशासनिक फेर बदल किया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। इसमें 51 अधिकारी शामिल हैं। पूर्णिया, सुपौल सदर सहित मोहनियां और कई जगहों के एसडीओ का तबादला किया गया है। इसके अलावा अपर सचिव, संयुक्त सचिव और अपर समाहर्ता और उप सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार की शाम को पूरी सूची जारी कर दी गई है।

हालांकि, इस लिस्ट में वैसे अधिकारियों की संख्या ज्यादा है। वैसे अधिकारी हैं, जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। उसमें कुल 27 पदाधिकारी शामिल थे। वरीय बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मृणायक दास को स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। उधर, दूसरी ओर तारानंद महतो को कला संस्कृति विभाग से जोड़ा गया है। उन्हें विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। मोहम्मद अतहर सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उसके अलावा अशोक कुमार गुप्ता को बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

ये सभी नियुक्ति और तबादला तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। कुल मिलाकर बिहार के बंदोबस्त अधिकारियों को भी जिला आवंटित किया गया है। नवीन कुमार को रोहतास जिला, और प्रभात चंद्र को नालंदा और कुमार विनोद को औरंगाबाद भेजा गया है। वहीं अरुण कुमार को पूर्वी चंपारण, रवि प्रकाश को दरभंगा और रंजीत कुमार रंजन को पूर्णिया का भू अर्जन पदाधिकारी नियुक्ति किया गया है। ओमप्रकाश को पटना का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। विजयंत को खगड़िया जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में भेजा गया है। साकेत कुमार को नालंदा का जिला पंचायत पदाधिकारी बनाया गया है।

अनुमंडल का नाम पदस्थापित नए SDO
अभय कुमार तिवारी फारबिसगंज, अररिया
रत्ना प्रियदर्शिनी मोहनियां, कैमूर
विजय कुमार सिकरहना, पूर्वी चंपारण
संजय कुमार गोगरी, खगड़िया
विवेक चंद्र पटेल महुआ, वैशाली
बलवीर दास अररिया, सदर
राजू कुमार बारसोई, कटिहार
दीक्षित स्वेतम पूर्णिया सदर, पूर्णिया
चांदनी कुमार बगहा
प्रियंका कुमारी शेखपुरा
मनोहर कुमार साहू सुपौल सदर, सुपौल

अनुमंडल के पदाधिकारी यानी एसडीओ की बात करें, तो अभय कुमार तिवारी को फारबिसगंज, अररिया का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। रत्ना प्रियदर्शिनी को मोहनियां कैमूर का पदाधिकारी बनाया गया है। विजय कुमार को पूर्वी चंपारण सिकरहना का पदाधिकारी बनाया गया है। संजय कुमार को गोगरी, खगड़िया भेजा गया है। विवेक चंद्र पटेल को महुआ, वैशाली भेजा गया है। बलवीर दास को अररिया सदर भेजा गया है। राजू कुमार को बारसोई, कटिहार भेजा गया है। दिक्षित स्वेतम को पूर्णिया सदर, पूर्णिया भेजा गया है। प्रियंका कुमारी को शेखपुरा भेजा गया है। मनोहर कुमार साहू को सदर सुपौल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। चांदनी कुमारी को बगहा का एसडीओ बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *