महाराष्ट्र : फल विक्रेता ने फलों पर छिड़का गटर का पानी, VIDEO हुआ वायरल

Mumbai-Fruit-Selller

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई से सटे विरार इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक फल बेचने वाले शख्स ने कथित तौर पर गटर का गंदा पानी फलों पर छिड़क दिया, और जब स्थानीय लोगों ने इस बारे में पूछा तो उसने दावा किया कि यह पालिका का पानी है। लोगों के बार-बार कहने पर कि उसने गटर का पानी मिलाया है, शख्स इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं दिखता। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

होश उड़ाने वाली यह घटना विरार की है, जहां खुद का नाम साजन खान बताने वाले फल विक्रेता ने यह हरकत की। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ स्थानीय लोग साजन खान से पूछताछ कर रहे हैं। वे पूछते हैं कि तुम फलों पर यह पानी कहां से लेकर डाल रहे हो? साजन खान जवाब देता है कि यह बीएमसी का पानी है। लोग उसे बताते हैं कि यह गटर का गंदा पानी है, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहता है और कहता है कि उसने बीएमसी का ही पानी फलों पर छिड़का है। स्थानीय लोगों को उसने बताया कि वह विरार की ग्लोबल सिटी के पास सोम बाजार में ये फल बेचने जा रहा था।

वीडियो में नजर आ रहा है कि लोगों ने जब जोर देकर कहा कि यह गंदा पानी है, तो फल विक्रेता ने पानी को अपने बर्तन में डालकर पीकर भी दिखाया। लोग उसे फिर पानी के स्रोत तक ले जाते हैं, जहां से उसने फलों पर छिड़काव किया था। वहां भी वह बार-बार यही दोहराता रहा कि यह बीएमसी का पानी है और वहां भी उसने पानी पीकर दिखाया। वीडियो में पानी के आसपास काफी गंदगी नजर आ रही है। स्थानीय लोगों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *