बिहार : तीन नकाबपोशों ने पति-पत्नी को मारी गोली, लाठी, चाकू और बंदूक से लैस होकर आए थे हमलावर

Bihar-Firing

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर पंचायत के सांझेली गांव वार्ड संख्या 06 निवासी, 28 वर्षीय बड़कू शर्मा और 27 वर्षीय काजल देवी पर जानलेवा हमला किया गया है। दोनों पति पत्नी को पूर्व से घात लगाए तीन नकाबपोश अपराधियों ने घोघरी पुल पर गोली मारकर सांझेली बहियार की ओर फरार हो गए। गोलीबारी की घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली और चिल्लाने की की आवाज सुनकर आसपास के लोग पुल के समीप दौड़े आए। दोनों घायलों को आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर कदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद अस्पताल पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों पति-पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सक ज्ञान रंजन उपचार कर दोनों घायलों को बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। एक गोली पति बड़कू शर्मा के जांघ में लगी है। वहीं दूसरी गोली पत्नी काजल देवी के हाथ में लगी है।

घटना के बाबत जानकारी देते हुए घायल बड़कू शर्मा के छोटे भाई छोटेलाल शर्मा ने बताया इसे कुछ दिनों पूर्व उनकी ही गांव के ललित शर्मा द्वारा उनकी भाभी काजल देवी को गायब कर उनके साथ गलत किया गया था। जिसको लेकर गांव में पंचायती हुई और पंचायती में उनके ही भाई को दोषी बताए जाने लगा। पति- पत्नी तीन-चार दिन पूर्व किडनैपिंग और रेप का मुकदमा दर्ज करने गए थे। गांव से यही पंचायती कर मामले को निपटारा कराने हेतु दोनों को गांव बुलाया गया था। बड़कू के पिता ने घटना में हकरू शर्मा के तीन पुत्र को आरोपित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *