झारखंड : तेज रफ्तार गाड़ी ने ढाया कहर; पांच को रौंदा, युवक की मौत

Accident-Ranchi

रांची : चुटिया के रेलवे कॉलोनी स्थित एक व्यक्ति के गृह प्रवेश में आये कुछ व्यक्तियों को रात 11 बजे तेज रफ्तार गाड़ी (थार) ने रौंद दिया. इसमें हटिया सिंहमोड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं अन्नपूर्णा नायडू, संदीप महतो, प्रशांत गौरव और अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया.

गृह प्रवेश कार्यक्रम से भोजन करने के बाद निकल रहे लोगों को स्टेशन (कृष्णापुरी) की ओर से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी. पांचों लोगों को रौंदने और धक्का मारने के बाद वाहन चालक डोरंडा की ओर भाग निकला. सूचना मिलने के बाद चुटिया पुलिस और आरपीएफ की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली. इधर चुटिया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से धक्का मारनेवाले गाड़ी की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है.

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. फरार वाहन की तलाश में शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसके लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *