वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर

Team-India-Trophy

नई दिल्ली : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 पूरा हो गया है। 8 मार्च की रात को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने अहमदाबाद में इतिहास रच दिया। पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत की जीत को एक अलग स्तर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। वहीं विश्व कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह को हनुमान मंदिर में देखा गया।

एएनआई ने एक्स पर एक वीडियो जारी की है। उस वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद स्थित हनुमान मंदिर में नजर आते हैं। सूर्या ट्रॉफी लेकर दर्शन करने आते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रही है।

टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीता था। अब 2026 में कीवी टीम को रौंदकर भारत ने इतिहास रचा है। टीम इंडिया सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बन गई है। उनके नाम अब तीन टी20 विश्व कप हो गए हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ फाइनल में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि यह फैसला काफी गलत साबित हुआ। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बना डाले। 256 रन के बड़े टारगेट का दबाव न्यूजीलैंड झेल नहीं पाई और 19 ओवर में ही 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह वे 96 रन से मैच हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *