बिहार : रेड पड़ी तो खिड़की से फेंके नोटों के बंडल और कूड़ेदान में डालने की कोशिश

Bihar-Red

पटना : बिहार की विशेष निगरानी इकाई (एसयूवी) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गुरुवार बड़ी कार्रवाई की। एसयूवी की टीम ने बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम (बीएमएसआईसीएल) के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) प्रोजेक्ट पंकज कुमार के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान एसयूवी की टीम ने अभियुक्त के ठिकानों से 32 लाख रुपये नकद और करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

विशेष निगरानी इकाई की टीम को देखते ही फ्लाइट में रखें करीब सवा करोड रुपए के जेवरात और 32 लाख रुपए नकद को बाहर फेंकने की कोशिश की गई लेकिन एसयूवी की टीम ने इसे नाकाम कर दिया और इस संपत्ति को जब्त कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसवीयू की टीम को देखकर डीजीएम प्रोजेक्ट पंकज कुमार हड़बड़ा गए। पटना के कदम कुआं स्थित पंकज कुमार के आवास पर जैसे ही विजिलेंस टीम दाखिल हुई डीएम पंकज कुमार घबराकर और अपनी काली कमाई को छिपाने के लिए नगद को कचरे के डिब्बे में फेंकने लगे। हालांकि सतर्क विजिलेंस की टीम ने तुरंत पैसों को जब्त कर लिया। बताया गया है कि इस दौरान खिड़की से भी नोटों के कुछ बंडल को फेंकने की कोशिश की गई। लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

विजिलेंस की टीम ने पंकज कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें पीएमसीएच यानी उनका विभागीय कार्यालय, कदम कुआं स्थित निजी आवास और अन्य दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। निगरानी की टीम पंकज कुमार से जुड़ी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाल में जुटी है। एसवीयू के अधिकारियों का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में ठोस इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान कई बैंक अकाउंट, निवेश के कागजात और बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। उनकी बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *