बिहार : रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी… सुबह बन गया दूल्हा, सारण जिले में हुई अनोखी शादी 

Saran-Lovers-Marriage

सारण : बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेमिका से मिलने देर रात पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।

परिजनों ने प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ा : जानकारी के अनुसार, पृथ्वीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय नितेश कुमार का सतजोड़ा गांव की 20 वर्षीय नेहा कुमारी के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि युवक देर रात चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

दोनों परिवार की मर्जी से हुई शादी : घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, बाद में दोनों के गहरे प्रेम को देखते हुए परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह कराने का निर्णय लिया। इसके बाद मढ़ौरा स्थित गढ़देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई गई।

प्रेमी युगल ने जमा किया शपथ पत्र : शादी के बाद प्रेमी युगल ने मढ़ौरा में शपथ पत्र देकर साथ रहने की सहमति जताई। साथ ही, गवाहों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन पानापुर थाना में जमा कर अपने विवाह को वैधानिक रूप देने की प्रक्रिया भी पूरी की। इस अनोखी शादी की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *