मध्य-पूर्व में जारी जंग के बीच खुशखबरी! LPG लेकर भारत के पोर्ट पर पहुंचा जहाज

lpg-cargo-ship-pyxis-pioneer-

 नई दिल्ली : मध्य-पूर्व में जारी ईरान-इजरायल टेंशन के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। जहां एक तरफ ग्लोबल लेवल पर एनर्जी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ भारत के न्यू मंगलुरु पोर्ट पर LPG की बड़ी खेप लेकर एक कार्गो जहाज पहुंच गया है। कार्गो जहाज ‘PYXIS PIONEER’ आज (रविवार को) अमेरिका के टेक्सास के The Port of Nederland से रवाना होकर भारत के न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर लंगर डालकर रुका। पोर्ट अफसरों के अनुसार, यह कार्गो जहाज लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस की बड़ी मात्रा लेकर भारत आया है, जिससे देश में गैस की सप्लाई को मजबूती मिलेगी।

ऐसे वक्त में जब ईरान-इजरायल के बीच बढ़ती टेंशन की वजह से मध्य-पूर्व एशिया में तेल और गैस सप्लाई पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है, तब यह जहाज LPG लेकर भारत पहुंचा है। यह खेप भारत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मिडिल-ईस्ट एशिया में हालात और बिगड़ते हैं, तो ग्लोबल एनर्जी मार्केट में ईंधन की कीमतों में उछाल आ सकता है। साथ ही, सप्लाई में बाधा भी पहुंच सकती है।

भारत जैसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता देश के लिए मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच वैकल्पिक स्रोतों से ईंधन और गैस की उपलब्धता बहुत जरूरी हो जाती है। ‘PYXIS PIONEER’ का वक्त पर पहुंचना इसी दिशा में एक सकारात्मक इशारा माना जा रहा है।

फिलहाल, न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर जहाज से LPG उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी जरूरी जांच की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना ना रहे। इस तरह की सप्लाई भारत को ग्लोबल क्राइसिस के समय स्थिरता बनाए रखने में सहयोग करेगी।

गौरतलब है कि ईरान-इजरायल जंग के बीच यह खबर आम लोगों के लिए भी राहत भरी है, क्योंकि इससे घरेलू गैस की उपलब्धता और दाम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *