RR vs CSK : राजस्थान ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, वैभव का अर्धशतक

Rajasthan-Chennai

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। सोमवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 128 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

राजस्थान को दूसरा झटका भी अंशुल कंबोज ने दिया। उन्होंने ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया। वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब यशस्वी का साथ देने कप्तान रियान पराग आए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यशस्वी जायसवाल भी क्रीज पर डटे हुए हैं।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई है। सीएसके ने 128 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने तीन ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 34 रन बनाए हैं।

चेन्नई ने राजस्थान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। उनके लिए जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। वहीं, राजस्थान के लिए आर्चर, बर्गर और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा बृजेश, संदीप और बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *