बिहार : नीतीश कुमार सीएम आवास छोडेंगे! 1 अणे मार्ग छोड़ कर 7 सर्कुलर रोड में फिर हो सकते हैं शिफ्ट

Nitish-Kumar-Bunglow-Shift

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद सीएम की कुर्सी भी छोड़ने का मन बना लिया है। ऐसे में नीतीश कुमार को सीएम पद से त्यागपत्र देने के साथ ही उनका पता भी बदल जाएगा।

नीतीश कुमार सीएम आवास छोडेंगे : मुख्यमंत्री को तौर पर करीब 20 वर्षों तक राजधानी पटना के 1 अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस में रहने वाले नीतीश कुमार आने वाले कुछ दिनों बाद 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं।

7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले का किया निरीक्षण : नीतीश कुमार ने सोमवार को खुद भी 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कई विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। नीतीश कुमार ने इस बंगले के साज-सज्जा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जीतन राम मांझी के वक्त में भी इसी आवास में रहे : नीतीश कुमार ने वर्ष 2014 में सीएम पद से त्यागपत्र देने और जीतनराम मांझी के मुख्यमंत्री बनने के बाद इसी मकान को अपना नया ठिकाना बनाया था। ऐसी संभावना है कि एक बार फिर नीतीश कुमार इसी आवास में आएंगे।

7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले नीतीश कुमार का लगाव : जीतन राम मांझी 20 मई 2014 से 20 फरवरी 2015 तक बिहार के 23वें मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पदभार ग्रहण किया था। जीतन राम मांझी के पद छोड़ने के बाद में नीतीश कुमार फिर सीएम बने और 1 अणे मार्ग आवास पहुंचे थे।

बताया जाता है कि नीतीश कुमार एक बार 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रह चुके हैं। इसलिए बंगले से उनका खास लगाव माना जाता है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने वास्तु के अनुसार इस बंगले में कई बदलाव भी करवाए थे और पूरे परिसर को नए सिरे से सजाया-संवारा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *