बिहार : प्रशासनिक गलियारे में बड़ी हलचल, 11 IAS को मिली पहली पोस्टिंग; रंजीता बनीं जनगणना निदेशक

Bihar-IAS-Officer-Posting

पटना : बिहार प्रशासनिक गलियारे में बुधवार को बड़ी हलचल देखी गई। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2025 बैच के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों को विभिन्न जिलों में सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। ये सभी युवा अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी से अपने प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा कर लौटे हैं।

किस आईएएस को मिली किस जिले में पोस्टिंग? : आईएएस अधिकारी राज कृष्ण झा को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में पोस्टिंग मिली है। वहीं अंकुर त्रिपाठी को वैशाली जिले में सहायक समाहर्ता नियुक्त किया गया है। जबकि ट्रेनिंग पूरी कर लौटे आईएएस सौरभ सिन्हा को मुजफ्फरपुर में पोस्टिंग देते हुए सहायक समाहर्ता बनाया गया है।

  • फरखंदा कुरैशी : बक्सर
  • कुमुद मिश्रा : पूर्णिया
  • केतन शुक्ला : सहरसा
  • कल्पना रावत : दरभंगा
  • निलेश गोयल : गया
  • प्रिंस राज : नवादा
  • अमित मीणा : भोजपुर
  • दीपक कुमार : पटना

IAS रंजिता को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं जनगणना निदेशक : इसी प्रशासनिक फेरबदल के बीच, समाज कल्याण विभाग की निदेशक रंजिता को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर उन्हें जनगणना निदेशक (नागरिक निबंधन), बिहार के पद पर नियुक्त किया गया है। बुधवार को राज्य सरकार ने इसकी भी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी।

2024 बैच के अधिकारियों ने सीखी चुनावी प्रक्रिया की बारीकियां : एक ओर जहाँ नए अधिकारियों की पोस्टिंग हुई, वहीं दूसरी ओर 2024 बैच के 12 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने इन अधिकारियों को चुनाव प्रबंधन के गुर सिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *