ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक

Iran-US

नई दिल्ली : डोनाल्ड ट्रंप और मसूद पेजेश्कियान ने जिस MoU पर दस्तखत करके पूरी दुनिया को दिखाए, उसे अमली जामा पहनाने के लिए स्विट्जरलैंड में हो रही बातचीत के पहले दिन ही माहौल बिगड़ गया। ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान ने हिज्बुल्लाह को परेशानी खड़ी करने से नहीं रोका तो वे ईरान पर बड़ा हमला करेंगे।

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों की वजह से फंस गई है। स्विटज़रलैंड के जेनेवा में चल रही बातचीत के बीच में ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान ने अपने प्रॉक्सी को नहीं रोका तो अमेरिका ईरान पर पहले से भी बड़ा हमला करेगा। इस पोस्ट के बाद ईरान ने भी जवाब दिया लेकिन खबर ये है कि ईरानी डेलीगेशन ने पहले ट्रंप की धमकी को लेकर कड़ा ऐतराज जताया और उसके बाद वॉक आउट कर दिया। हालांकि इस बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान और कतर ने ईरान के डेलीगेशन को मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुई।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, ”अगर ईरान ने हिजबुल्लाह को नहीं रोका तो अमेरिका उस पर पिछले हफ्ते से भी ज्यादा बड़ा हमला करेगा।” ईरान की तरफ से फौरन इसका जवाब दिया गया। ईरान की नेशनल असेंबली के स्पीकर और वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने लिखा, ”अगर अमेरिकी धमकियां असरदार होतीं, तो वॉशिंगटन आज जिस स्थिति में है, वहां नहीं पहुंचता।” उन्होंने कहा कि अमेरिकी नेताओं को अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए। वे चाहे कुछ भी कहें, कार्रवाई हम ही करेंगे हमारी सेना उन्हें अलग तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है।

ईरान के डेलीगेशन ने अमेरिकी वार्ताकारों के सामने ट्रंप की इस भाषा को लेकर विरोध जताया। ईरानी डेलीगेशन इस कदर खफा था कि वो मीटिंग हॉल छोड़कर बाहर निकल गया। हालांकि अमेरिका और ईरान के डेलीगेशन के बीच करीब 82 मिनट तक बातचीत भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *