‘मेरे यान पर हमला हो रहा है, ऑक्सीजन भरवाना है…’, फर्जी एस्ट्रोनॉट बनकर सुनाई दुखभरी कहानी

नई दिल्ली : कभी-कभी कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं जिसको सुनने या जानने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकती है या इसे जानने के बाद आप आश्चर्य में पड़ जाते हैं. ऐसे ही एक कहानी से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं. जापान की एक 80 साल की महिला एक ऑनलाइन घोटाले का शिकार हुई. उस महिला से एक व्यक्ति ने अंतरिक्ष में फंसे होने का दावा किया और कहा कि उसके यान का ऑक्सीजन खत्म हो रहा है. ये भरोसा दिलाकर उसने 6,750 अमेरिकी डॉलर ( 5,94,557 रुपए) की ठगी कर ली. जानिए पूरा मामला.

दरअसल 80 साल की बुजुर्ग की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए एक व्यक्ति से हुई. उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं और वो एक अंतरिक्ष यान में सवार हैं. दोनों में काफी बातचीत हुई और महिला को उस युवक के प्रति रोमांटिक भावनाएं पैदा हो गई. बातचीत के दौरान उसने महिला से कहा कि उनके यान पर हमला हो रहा है और उनके अंतरिक्ष यान में ऑक्सीजन खत्म हो रहा है. ऑक्सीजन भरवाने के लिए उसने महिला से पैसों की डिमांड की और उससे 10 लाख येन (लगभग 6,750 डॉलर) मंगवा लिया.

ये कहानी जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणी की, एक यूजर्स ने लिखा कि यह बहुत ही हास्यास्पद कहानी है और इसकी आलोचना करने के लिए बहुत सी बातें हैं, लेकिन यह दुखद है कि ऐसे लोग भी हैं जो इस तरह की कहानियों पर विश्वास कर लेते हैं और धोखा खा जाते हैं. इसके अलावा एक और व्यक्ति ने लिखा यह विश्वास करना मुश्किल है कि यह कोई हास्य-व्यंग्य नहीं है. कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन यह तो हद से ज्यादा अंधा है.

MY News के मुताबिक इन दिनों जापान में इस तरह के मामले काफी ज्यादा बढ़ें हैं. 2024 में 20,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जिनमें 71.8 बिलियन येन का नुकसान हुआ. इसके अलावा साल 2025 में जनवरी से जुलाई तक यह नुकसान 72.2 बिलियन येन तक पहुंच गया. यही नहीं इसमें ज्यादातर पीड़ित 65 साल से ज्यादा की उम्र के थे. साल 2022 में भी इससे मिलता-जुलता मामला सामने आया था. एक 65 साल को रूसी अंतरिक्ष यात्री बनकर ठगा गया था और उससे शादी के नाम पर 4.4 मिलियन येन ठगे गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *