उपराष्ट्रपति चुनाव : राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी में मुकाबला, दोपहर तीन बजे तक 96% मतदान

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का पलड़ा भारी है। NDA का खेमा अपने प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन की जीत का अंतर बड़ा करने की कोशिश में लगा है। वहीं विपक्षी गठबंधन का कहना है कि ये देश की आत्मा बचाने का चुनाव है। मतदान संसद भवन में शाम 5 बजे तक चलेगा। मतों की गिनती शाम छह बजे शुरू होगी। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए चुनाव से जुड़े लाइव अपडेट्स

3 बजे तक 96 प्रतिशत मतदान : उपराष्ट्रपति चुनाव में शाम 3 बजे तक 96 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, उसके बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।

राहुल गांधी ने किया मतदान : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राहुल गांधी ने मतदान किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने किया मतदान : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *