झारखंड : शिक्षक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा/रांची : झारखंड में शिक्षक की बीते दिन हुई हत्या के मामले पर पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने 30 नवंबर को केजरा गांव से तीन आरोपियों सोमा सुन्डी, सीनू गौड़ और मंगल कारोवा को गिरफ्तार किया है।

चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुराना चाईबासा में पारा शिक्षक मुकरु देवगम (50) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को रोज की तरह स्कूल गए मुकरु देवगम शाम तक घर नहीं लौटे थे। शनिवार सुबह उनका शव टोंटो थाना क्षेत्र के पूरनापानी बाजार टांड़ के पास मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी शाखा की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 30 नवंबर को केजरा गांव से तीन आरोपियों सोमा सुन्डी, सीनू गौड़ और मंगल कारोवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से खून लगे पत्थर, लकड़ी का डंडा, मिट्टी और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।

जांच में पता चला कि हड़िया या रासी पीने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने पत्थर और डंडे से मुकरु देवगम पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *