राजस्थान : SIR की ड्राफ्ट रोल में 41.85 लाख नाम हटाए गए, बताया शिफ्ट-डेड-एब्सेंट और डुप्लीकेट वोटर

Rajasthan-SIR-Draft-List

जयपुर : राजस्थान में एसआईआर की ड्राफ्ट रोल में 41 लाख 85 हजार के नाम हटाए हैं। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कहा कि जिन वोटर्स के नाम हटाए हैं उन्हें अब कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। अगर उन्हें आपत्ति है तो वे दस्तावेज देकर दावा पेश कर सकते हैं। इसमें परमानेंट शिफ्ट वोटर्स, डेड वोटर्स, एब्सेंट और डुप्लीकेट वोटर के नाम हटाए गए हैं।  हालांकि जिन 11 लाख वोटर्स की मैपिंग नहीं हुई उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे, ऐसे वोटर्स दस्तावेज जमा करवाकर नाम जुड़वा सकेंगे।

29.6 लाख परमानेंट शिफ्टेड और एब्सेंट वोटर के नाम हटाए : एसआईआर में जिन वोटर्स के नाम हटाए गए हैं उनमें 29.6 लाख परमानेंट शिफ्टेड और एब्सेंट वोटर के नाम हटाए गए हैं।  8.75 लाख डेड वोटर्स के नाम हटाए हैंं, ये मौत के बाद भी वोटर लिस्ट में शामिल थे।  3.44 लाख उन वोटर्स के नाम हटाए हैं जो दो जगह वोटर थे।

पुनर्गठन के बाद 8935 नए बूथ बने : एसआईआर की प्रक्रिया में प्रदेश में पोलिंग बूथों का भी पुनगर्ठन हुआ है। पुनर्गठन के बाद 8935 नए बूथ बनाए गए हैं। पहले प्रदेश में 52,201 पोलिंग बूथ थे, अब 61,136 बूथ हो गए हैं।

जयपुर जिले की 17 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5.36 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जो कुल वोटर्स का करीब 11.12 प्रतिशत है। जिला निर्वाचन शाखा के अनुसार हटाए गए नामों में वे मतदाता शामिल हैं जो स्थान परिवर्तन कर चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो सत्यापन के दौरान घर पर नहीं मिले। ऐसे मतदाताओं को ASD (एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड) श्रेणी में रखते हुए ड्राफ्ट सूची से बाहर किया गया है। इन सभी को 15 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *