अलीगढ़ : यूपी के अलीगढ़ में बाबू-सोना करने वाले एक शोहदे को लड़की ने अच्छे से कूट दिया। लड़की ने फब्तियां कसने वाले लड़के को बीच-बाजार पकड़ लिया और अपनी चप्पल से पिटाई कर दी। ये मामला अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके का है।
यहां एक युवक ने लड़की को बाबू-सोना कहकर छेड़छाड़ की, तो लड़की ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। ये युवक पिछले कुछ समय से लड़की का पीछा कर रहा था। लड़की के पिता और भीड़ ने आरोपी को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। पूर्व मेयर शकुंतला भारती और हिंदूवादी संगठन के लोग भी थाने पहुंचे। पुलिस पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर कार्रवाई कर रही है।
दरअसल, बाबरी मंडी इलाके की 17 वर्षीय युवती खाई डोरा क्षेत्र में किसी के यहां जॉब करती है, जिसका मोहम्मद इरफान नाम का युवक पिछले कुछ दिनों से पीछा कर रहा था। इसकी शिकायत लड़की ने अपने घर पर भी की थी। आज (रविवार को) उसका पिता घर से बेटी के पीछे-पीछे चल दिया।
जयगंज पोस्ट ऑफिस के पास इरफान नामक युवक ने बाबू-सोना कहकर फब्तियां कसते हुए युवती का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद युवती ने चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। छोड़छाड़ से परेशान युवती ने सरेआम शोहदे को पीटा।
बाद में पिता और आसपास के लोगों ने पकड़कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया, जहां तमाम हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पहुंच गए। लड़की के पिता ने आरोपी इरफान के खिलाफ मामले में तहरीर दी है जिसपर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी ऐसा करता पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए शहर के अलग-अलग इलाकों पर नजर भी रखी जाती है।