बिहार : सीवान में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 राउंड फायरिंग के बाद दो शातिर गिरफ्तार

Bihar-Siwan

सारण : सीवान–पटना भाया मलमलिया मुख्य मार्ग पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि जिले में अपराध करने वालों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।

गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जिस सतर्कता और तेजी से कार्रवाई की, उसने दो शातिर अपराधियों के मंसूबों को मौके पर ही चकनाचूर कर दिया। बाइक पर सवार दोनों बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन यह भूल गए कि अब पुलिस भी पूरी तैयारी और रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है।

पुलिस ने पीछा करते हुए घेराबंदी की, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान करीब चार राउंड गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों अपराधी घायल हो गए। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता और सख्ती को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *